September 26, 2026

नगर पंचायत छुरा में नव नियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, विकास कार्यों को नई गति देने का संकल्प

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

छुरा /

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

नगर पंचायत छुरा के सभा कक्ष में बुधवार को नव नियुक्त एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान तुलाराम साहू, सफर सचदेव एवं धर्मेंद्र चंद्राकर को अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) विशाल महाराणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू उपस्थित रहे। वहीं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला पंचायत गरियाबंद की सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष मीरा ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, उपाध्यक्ष समीम खान तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक कुमार सलामे सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

अपने संबोधन में अतिथियों ने नव नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के विकास, जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास में सभी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

बताया गया कि तीनों नव नियुक्त एल्डरमैन लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। जनसेवा, सामाजिक समरसता एवं सार्वजनिक हित के कार्यों में उनके योगदान को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें नगर पंचायत छुरा का एल्डरमैन नियुक्त किया है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभापति एवं पार्षदों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे। समारोह के अंत में नव नियुक्त एल्डरमैन तुलाराम साहू, सफर सचदेव एवं धर्मेंद्र चंद्राकर का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि तीनों अपने अनुभव, ईमानदारी एवं सेवा भावना के बल पर नगर पंचायत छुरा के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को नई दिशा देंगे।

Loading

RECENT POSTS

error: Content is protected !!