September 26, 2026

साल भर भी नहीं टिक पाई सीसी सड़क! निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


कारीगाठी (ग्राम पंचायत मारोदरहा)। ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाई गई सीसी सड़क एक वर्ष भी पूरा नहीं कर सकी और अब उसमें जगह-जगह दरारें (क्रैक) दिखाई देने लगी हैं। सड़क की सतह पर आई लंबी दरारें निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनते समय गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता तो इतनी जल्दी इसकी यह स्थिति नहीं होती।
मौके पर देखने से स्पष्ट है कि सड़क के बीचों-बीच लंबी क्रैक पड़ चुकी है, जिससे भविष्य में सड़क के और अधिक क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण करोड़ों नहीं तो लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क समय से पहले ही जवाब देने लगी है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग इस सड़क की तकनीकी जांच कराए, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो तथा यदि निर्माण में लापरवाही या अनियमितता पाई जाए तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब सड़क एक वर्ष भी नहीं टिक पाई, तो इसकी गुणवत्ता की जिम्मेदारी कौन लेगा? जनता के टैक्स के पैसे से बने विकास कार्यों की इतनी जल्दी बदहाल स्थिति प्रशासन और निर्माण एजेंसी दोनों की जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

RECENT POSTS

error: Content is protected !!