अभाविप, कसडोल इकाई के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा, डॉ. वर्षा मिश्रा बनी, नगर अध्यक्ष एवं सुधांशु साहू, नगर मंत्री,
1 min read

कसडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, (अभाविप) कसडोल इकाई के सत्र 2026-27 हेतु नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गईं। कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संयोजक मलय साहू, जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव एवं विभाग छात्रा प्रमुख फाल्गुनी सोनी उपस्थित रहें।
निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए, डॉ. वर्षा मिश्रा को कसडोल नगर अध्यक्ष तथा सुधांशु साहू को नगर मंत्री का दायित्व दिया।
नवीन दायित्वों की घोषणा के साथ ही नगर की विभिन्न गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों के लिए अन्य दायित्वों की भी घोषणा की गईं।
कसडोल इकाई की नवीन कार्यकारिणी…
- नगर अध्यक्ष :- डॉ. वर्षा मिश्रा
- नगर मंत्री :- सुधांशु साहू
- नगर सहमंत्री :- गौतम साहू, मयंक साहू, धनेश्वरी लहरी, अमित कैवर्त्य, आरूषि भारती
- नगर कार्यालय मंत्री :- केसरी नंदन निर्मलकर
- नगर SFS संयोजक :- तरुण दास मानिकपुरी
- नगर SFS सह संयोजक :- लतिका साहू
- नगर SFD संयोजक :- पूजा वर्मा
- नगर SFD सह संयोजक :- शुभम शुक्ला
- नगर RKM संयोजक :- राहुल राज सोनवानी
- नगर RKM सह संयोजक :- निधि सेन
- नगर खेलों भारत संयोजक :- भूमिका चतुर्वेदी
- नगर सोशल मीडिया संयोजक :- नवीन साहू
- नगर सोशल मीडिया सह संयोजक :- हेमा पटेल
- नगर विद्यालय प्रमुख :- ध्रुव साहू
- नगर जनजाति प्रमुख :- तेज बरिहा
- नगर छात्रावास प्रमुख :- सुनील यादव
- नगर कार्यकारिणी सदस्य :- प्रिया साहू, खुशी कैवर्त्य, चांदनी सोनी, धात्री साहू, सावित्री पैकरा
नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर जिला संयोजक मलय साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित करते हुए, कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित के विषयों को लेकर सक्रियता से कार्य करती है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि नवीन कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा एवं कार्यपद्धति को आगे बढ़ाते हुए, विद्यार्थियों के बीच प्रभावी रूप से कार्य करेगी।
वहीं जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव ने संगठनात्मक दायित्व, दायित्व बोध एवं अभाविप की कार्य पद्धति पर सार्थक चर्चा करते हुए, नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवीन कार्यकारिणी के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए, संगठन को कसडोल इकाई में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
![]()

