September 20, 2026

मशरूम तलाशने जंगल गया था बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला; चेहरे पर गंभीर चोट

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love



मशरूम तलाशने साथी के साथ जंगल गया था 55 वर्षीय लक्ष्मण यादव, अचानक भालू ने किया हमला

रसेला। जंगल में मशरूम की तलाश एक बुजुर्ग के लिए उस समय जानलेवा मुसीबत बन गई, जब अचानक सामने आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। रसेला क्षेत्र के ठेलका दादर जंगल में हुई इस घटना में 55 वर्षीय लक्ष्मण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। भालू के हमले में उनके चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं। घटना के बाद उनके साथ मौजूद युवक ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें भालू से बचाया और जंगल से बाहर लेकर आया। इसके बाद परिजन घायल लक्ष्मण यादव को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)



जानकारी के अनुसार लक्ष्मण यादव अपने एक साथी के साथ जंगल में मशरूम की तलाश में गए थे। इसी दौरान जंगल में अचानक भालू दिखाई दिया। भालू को देखकर बुजुर्ग भयभीत हो गए और इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मौजूद युवक ने किसी तरह स्थिति संभाली और भालू से बचाते हुए घायल बुजुर्ग को जंगल से बाहर निकाला। घटना के बाद सामने आई तस्वीरें हमले की भयावहता बयां कर रही हैं। बुजुर्ग का चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है। एक ग्रामीण उन्हें कंधे का सहारा देकर जंगल से बाहर लाता दिखाई दे रहा है, जबकि घायल बुजुर्ग हाथ में लाठी थामे दर्द के बावजूद आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53


ग्रामीणों के अनुसार रसेला क्षेत्र के जंगल में इन दिनों एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ अलग-अलग हिस्सों में विचरण कर रही है। बताया जा रहा है कि भालू अक्सर उन क्षेत्रों के आसपास भी पहुंच रही है, जहां ग्रामीण मशरूम समेत अन्य वन उपज की तलाश में जाते हैं। इससे जंगल में मानव और वन्यजीव के आमने-सामने आने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी गांव से लगे दादर जंगल में भालू के हमले की घटना सामने आ चुकी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जंगल जाने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।


घटना के बाद ग्रामीणों में जंगल जाने को लेकर डर का माहौल है। खासकर मशरूम की तलाश में जंगल जाने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में भालू या उसके बच्चों की मौजूदगी की आशंका वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। यदि जंगल जाना जरूरी हो तो समूह में जाएं और वन्यजीव दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाकर वहां से हटना ही बेहतर है।

Loading

RECENT POSTS

error: Content is protected !!