August 21, 2026

जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी, फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुटी

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद | फिंगेश्वर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रक्सा के जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दस्तावेज एवं मोटरसाइकिल के आधार पर खेमप्रकाश दीवान, निवासी ग्राम नागझर, पोस्ट पोंड, जिला गरियाबंद के रूप में की गई है। दस्तावेज में दर्ज मोबाइल नंबर 6261858847 बताया गया है।

जानकारी के अनुसार युवक का शव जंगल क्षेत्र में उसकी मोटरसाइकिल के पास पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर फिंगेश्वर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक युवक किन परिस्थितियों में जंगल तक पहुंचा, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह किसी रिश्तेदार से मिलने आया था, दोस्तों के साथ था या किसी निजी कार्य से वहां पहुंचा था।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिंगेश्वर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।

Loading

error: Content is protected !!