October 14, 2026

सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातसाल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र➖➖➖➖➖➖➖➖ओपीचौधरी जी की पहल से सपने हो रहे साकार:चूड़ामणि पटेल

1 min read
Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़।सरिया अंचल के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं स्वागतयोग्य पहल सामने आई है।
क्षेत्रीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी की अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत विकासखंड बरमकेला के साल्हेओना,बार एवं सांकरा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।
शासन के इस निर्णय से अब इन क्षेत्रों तथा आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सामान्य उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के मरीजों के लिए यह निर्णय राहत और सुविधा का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।

▶️ प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में 12-12 पद स्वीकृत
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन तीनों स्वास्थ्य केंद्रों के लिए शासन द्वारा कुल 36 पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। साल्हेओना,बार एवं सांकरा—प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 12-12 पद स्वीकृत किए गए हैं।
इनमें चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, फार्मासिस्ट, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सहायक ग्रेड-3, वार्ड बॉय एवं आया सहित विभिन्न आवश्यक पद शामिल हैं।
इन स्वास्थ्य केंद्रों के प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का आधारभूत ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध हो सकेगा।
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह स्वीकृति केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही स्वास्थ्य सुविधा की मांग के पूरा होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से प्राथमिक उपचार की सुविधा गांवों के निकट उपलब्ध होगी, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।

▶️ मांग थी पुरानी, सपना था महान।
स्वास्थ्य केन्द्र की मिली सौगात, बढ़ा अंचल का मान।।
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल ने वित्त मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री ओपी चौधरी से मिलकर गुलदस्ता भेंट किया है और जनहित एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके सतत प्रयासों को नमन करते हुए क्षेत्र की जनता जनार्दन की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
श्री पटेल ने बताया कि सड़कों का निर्माण,जलाशयों का जीर्णोद्धार,100 बिस्तर अस्पताल,अपेक्स बैंक, तहसील कार्यालय,रजिस्ट्री कार्यालय,नर्सिंग कॉलेज जैसे जनकल्याण के अनेकों विकास कार्य को अमलीजामा पहना रहे हैं जिससे एक के बाद एक हम क्षेत्रवासियों के सपने साकार हो रहे हैं।
निश्चित ही इन स्वास्थ्य केंद्रों के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
जो ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा क्षेत्र के समग्र विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि “स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है” और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!