November 27, 2026

ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में तालाब सफाई के नाम पर खेल का आरोप! बोर्ड पर दो लाख की राशि, लेकिन धरातल पर सफाई का इंतजार… महीनों गुजर जाते हैं, फिल्टर तक की नियमित सफाई नहीं!

1 min read
Spread the love

🚨 बड़ा सवाल: तालाब की सफाई हुई नहीं, फिर 2 लाख रुपये गए कहां?

सच का खुलासा न्यूज | विशेष रिपोर्ट

जिला सारंगढ़ बरमकेला/ कहते हैं कि सरकारी योजनाओं में विकास के नाम पर पैसा आता है, ताकि जनता को सुविधा मिल सके। लेकिन ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में तालाब सफाई के नाम पर लगे सूचना पटल को देखकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर विकास का पैसा जमीन पर दिखाई क्यों नहीं दे रहा?

मामला ग्राम पंचायत गोबरसिंहा का है, जहां तालाब सफाई कार्य के लिए लगाए गए सूचना पटल पर 2 लाख रुपये की स्वीकृत राशि अंकित है। बोर्ड पर वित्तीय वर्ष 2025-26 और प्रारंभ तिथि 03/04/2026 भी दर्ज है। यानी सरकारी दस्तावेजों और सूचना पटल पर काम की योजना साफ दिखाई देती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती नजर आ रही है।

दो लाख का हिसाब, सफाई का जवाब कौन देगा?

हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार तालाब की नियमित सफाई होती दिखाई नहीं देती। हालात ऐसे हैं कि महीनों तक फिल्टर की सफाई तक नहीं होती। जब तालाब की सफाई और रखरखाव ही नियमित रूप से नहीं हो रहा, तो फिर दो लाख रुपये की राशि किस काम में खर्च की गई?

क्या तालाब की सफाई सिर्फ कागजों और सूचना पटल तक ही सीमित रह गई? क्या काम के नाम पर औपचारिकता पूरी कर दी गई? या फिर राशि खर्च करने के बाद जिम्मेदारों ने पीछे मुड़कर देखना भी जरूरी नहीं समझा?

जोर का झटका धीरे से लगा वाली कहानी तो अब शुरू होती है!

एक तरफ सरकारी बोर्ड पर विकास कार्य की राशि चमक रही है, दूसरी तरफ तालाब की वास्तविक स्थिति और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अगर नियमित सफाई हुई है, तो उसका प्रमाण कहां है? सफाई में कितने मजदूर लगाए गए? कितने दिनों तक काम हुआ? कितना भुगतान किया गया? फिल्टर की सफाई कितनी बार हुई? इन सवालों का जवाब ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को देना चाहिए।

अब होगी हिसाब-किताब की मांग!

मामले में ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव से निम्न बिंदुओं पर जवाब मांगा जाना चाहिए:

  • तालाब सफाई के लिए स्वीकृत 2 लाख रुपये की संपूर्ण खर्च विवरणी।
  • सफाई कार्य में लगाए गए मजदूरों की संख्या और भुगतान सूची।
  • कार्य का माप पुस्तिका (MB) एवं मूल्यांकन रिपोर्ट।
  • तालाब फिल्टर की सफाई और रखरखाव पर किए गए खर्च का विवरण।
  • कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र और स्थल निरीक्षण रिपोर्ट।

जिम्मेदारों से सीधा सवाल!

ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर राशि स्वीकृत होना ही काफी नहीं है। जनता को उसका वास्तविक लाभ भी मिलना चाहिए। आखिर दो लाख रुपये की राशि का उपयोग किस काम में हुआ? यदि तालाब की सफाई नियमित हुई है, तो उसके प्रमाण सार्वजनिक किए जाएं। और यदि कार्य में लापरवाही या वित्तीय अनियमितता हुई है, तो निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।

अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या फिर दो लाख रुपये का हिसाब भी सरकारी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा?

सच का खुलासा न्यूज का सवाल स्पष्ट है—बोर्ड पर दो लाख का विकास दिखाने से काम पूरा नहीं होता, जनता को धरातल पर काम चाहिए, सिर्फ कागजों में विकास नहीं!

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!