October 14, 2026

मोहतरा डेम में महिला की मिली लाश, शिनाख्त हुई

1 min read
Spread the love

15 अगस्त से लापता थी महिला, परिजनों ने की पहचान

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

गरियाबंद/पांडुका। पांडुका थाना क्षेत्र के मोहतरा डेम में शुक्रवार/शनिवार को एक महिला की मृत अवस्था में बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए।

पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामों में पतासाजी किए जाने पर ग्राम खरखरा निवासी अहमद कुमार कमार, पिता सुकुल राम कमार, उम्र 40 वर्ष ने मृत महिला की पहचान अपनी चाची के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतका का नाम शांति बाई, पति स्व. घुरवा कमार, उम्र लगभग 40-45 वर्ष, निवासी ग्राम खरखरा, थाना पांडुका है।

परिजनों के अनुसार शांति बाई 15 अगस्त 2026 से घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। मोहतरा डेम में शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उनकी पहचान की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!