October 14, 2026

लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल छुरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

1 min read
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

छुरा। लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल छुरा में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल एवं गैर-मेडिकल स्टाफ सहित सभी कर्मचारी उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास बात यह रही कि हॉस्पिटल के सभी स्टाफ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में नजर आए। छत्तीसगढ़ी संस्कृति और देशभक्ति के इस अनोखे संगम ने पूरे कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्टाफ द्वारा करमा नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी दी गई। सभी कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर करमा नृत्य किया और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। पूरे परिसर में देशभक्ति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग देखने को मिला।

हॉस्पिटल प्रबंधन और स्टाफ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश देता है। इसी भावना के साथ सभी ने मिल-जुलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और समाज की सेवा के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल छुरा में मनाया गया यह स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आपसी एकता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!