September 27, 2026

कैलाश पण्डा के नेतृत्व में अनूठी पहल, वित्त मंत्री के जन्मदिन पर अस्पताल में सेवा कार्य

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

ओ.पी. चौधरी के जन्मदिन पर बरमकेला अस्पताल में सेवा का महाअभियान, मरीजों के बीच बांटे गए फल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

जिलासारंगढ़ बिलाईगढ़ बरमकेला। प्रदेश के लोकप्रिय एवं जनप्रिय वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस को बरमकेला में सेवा और मानवता के उत्सव के रूप में मनाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र CHC बरमकेला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरण किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
भाजपा किसान मोर्चा प्रकल्प के प्रदेश संयोजक कैलाश पण्डा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में अस्पताल का माहौल आत्मीयता और संवेदनाओं से भर उठा। मरीजों को फल भेंट कर उनका हालचाल जाना गया तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का जीवन सदैव जनसेवा और विकास को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, नगर पंचायत बरमकेला के पार्षद राजू नायक, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार नायक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजानंद गढ़तिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!