September 27, 2026

26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 2.47 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल — सख्त ड्रेस कोड और समय पालन अनिवार्य

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद | 22 अप्रैल 2026

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53


छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 26 अप्रैल 2026 को राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 16 जिलों में आयोजित होगी, जिसमें लगभग 2 लाख 47 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस परीक्षा में प्रदेश के सभी 33 जिलों के परीक्षार्थी भाग लेंगे।

परीक्षा से पहले केंद्र का अवलोकन जरूरी


व्यापम द्वारा सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण अवश्य कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

समय का विशेष ध्यान रखें

परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा, जिससे फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

परीक्षा केंद्र के गेट सुबह 9:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ड्रेस कोड का सख्ती से पालन अनिवार्य


परीक्षार्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है—

  • केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा
  • काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और चॉकलेटी रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित
  • परीक्षा केंद्र में केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश मिलेगा
  • कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित रहेगा

धार्मिक या पारंपरिक वेशभूषा पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय से पहले पहुंचना होगा, जहां विशेष जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

इन वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध

परीक्षा कक्ष में निम्न वस्तुएं ले जाना सख्त मना है—

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ

इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या संचार उपकरण

केवल काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन ही साथ ले जाने की अनुमति होगी।

नकल करने पर सख्त कार्रवाई

व्यापम ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों का उपयोग करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसकी अभ्यर्थिता तत्काल रद्द कर दी जाएगी।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!