September 27, 2026

छूरा में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पहला नगर आगमन, स्वागत की तैयारियां पूरी

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

छूरा (गरियाबंद):
नगर क्षेत्र के लिए यह एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर है कि लक्ष्मी राजवाड़े का रविवार को छूरा नगर में प्रथम आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और नागरिकों में खासा उत्साह है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी थानसिंह निषाद ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि मंत्री का यह पहला आगमन नगर के लिए विशेष महत्व रखता है और यह छूरा के विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

कार्यक्रम का आयोजन शीतला मंदिर प्रांगण में रविवार प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। मंत्री के स्वागत के लिए नगर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजन स्थल को सजाया गया है तथा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को उम्मीद है कि मंत्री के इस दौरे से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक बेहतर ढंग से पहुंच सकेगा।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!