September 27, 2026

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, छुरा थाना क्षेत्र में रेड

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ – ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद/छुरा:
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत गरियाबंद पुलिस को एक और सफलता मिली है। अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना छुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

क्या है पूरा मामला?
गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना छुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवाडीह (साजापाली) में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

आरोपी की जानकारी:

  • नाम: आकाश पाण्डेय
  • पिता: श्याम मुरत पाण्डेय
  • उम्र: 23 वर्ष
  • निवासी: ग्राम नवाडीह (साजापाली), थाना छुरा, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

जप्त सामग्री:

  • 10 लीटर कच्ची महुआ शराब
  • अनुमानित कीमत: ₹2000
  • प्लास्टिक जरकीन (10 लीटर क्षमता)

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गरियाबंद पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!