September 27, 2026

ओवरलोड बसों पर गरियाबंद पुलिस की सख्त कार्रवाई: 6 बसों पर चालान, 22,100 रुपये जुर्माना

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

रायपुर–देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान, यात्री सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद। यात्री सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए गरियाबंद यातायात पुलिस ने रायपुर से देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग और परमिट नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 6 यात्री बसों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इनमें से 4 बसों पर विशेष रूप से ओवर सीटिंग (निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री) और परमिट शर्तों के उल्लंघन के मामले सामने आए। सभी दोषी बसों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम (MV Act) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹22,100 का चालान किया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई बसें अपने तय रूट और समय-सारणी से अलग संचालित हो रही थीं, जो परमिट नियमों का सीधा उल्लंघन है। पुलिस ने इसे यात्रियों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस मार्ग पर बस संचालक मनमाने तरीके से ओवरलोडिंग कर रहे हैं। इसी के चलते यह विशेष अभियान चलाया गया।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!