September 27, 2026

“जनसहयोग से फिर बहेगी सुखा नदी: छुरा में गाद सफाई अभियान की जोरदार शुरुआत”

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सुबह 6 बजे से श्रमदान, जनप्रतिनिधि और नागरिकों की भागीदारी; खेती और पर्यावरण को मिलेगा बड़ा लाभ

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद/छुरा।
नगर पंचायत छुरा क्षेत्र की जीवनदायिनी मानी जाने वाली सुखा नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आज “सुखा नदी बचाओ अभियान” की शुरुआत की गई। अभियान के तहत नदी में जमा गाद (मिट्टी) की व्यापक सफाई का कार्य शुरू हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

सुबह 6 बजे से प्रारंभ हुए इस श्रमदान अभियान में युवाओं, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ट्रैक्टर एवं अन्य उपकरणों की मदद से नदी से गाद निकालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य सुखा नदी की पुरानी धारा को पुनर्स्थापित करना और जल प्रवाह को सुचारु बनाना है, जिससे आने वाले समय में जलस्तर में सुधार हो सके।

इस अवसर पर नगर पंचायत छुरा की अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने कहा कि सुखा नदी क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसे स्वच्छ एवं संरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस जनहितकारी अभियान में जुड़ने की अपील की।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस पहल से न केवल नदी का जलस्तर बढ़ेगा, बल्कि खेती-किसानी को भी लाभ मिलेगा और पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा।

अभियान में एसडीओ युवराज सिन्हा, जिला महामंत्री थानसिंग, पार्षद चित्ररेखा ध्रुव, रजनी गिरवर लहरे, पंचराम टंडन, देवसिंह नेताम, बलराज पटेल, नारायण पटेल, भवानीशंकर सेन, निखिल साहू, कुश साहू, अजय चंद्राकर, संतोष ध्रुव, महेंद्र द्विवेदी, चित्रसेन देवांगन, तुलसी साहू, सुनीता चंद्राकर, हेमलता ध्रुवा, वेदिका वासनिक, भगवंतीन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा ट्रैक्टर संघ अध्यक्ष मानसिंह निषाद, रुक्मण निषाद, मितेश साहू, सचिव खूबचंद चंद्राकर, समारु साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, अजय सिन्हा सहित अन्य ट्रैक्टर संचालकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!