September 27, 2026

अयोध्या दर्शन से लौटे श्रद्धालुओं का नौघटा में भव्य स्वागत, गांव में छाया उत्साह का माहौल

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


बरमकेला नौघटा। ग्राम पंचायत नौघटा में उस समय खुशी और उल्लास का माहौल बन गया, जब अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर लौटे श्रद्धालु अपने गांव पहुंचे। सरपंच श्रीमती संगीता विरेन्द्र पटेल के प्रतिनिधित्व में श्रद्धालुओं का दल अयोध्या गया हुआ था, जहां सभी ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान रामलला के दर्शन किए।
जैसे ही श्रद्धालु अपने गांव नौघटा पहुंचे, पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल स्वयं उपस्थित रहीं और उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)


सरपंच जी ने श्रद्धालुओं को नारियल भेंट कर उनका सम्मान किया और उन्हें प्रणाम करते हुए स्वागत किया। इस आयोजन ने पूरे गांव में एक अलग ही उत्साह भर दिया, जहां लोग खुशी से झूम उठे और धार्मिक माहौल में सराबोर नजर आए।
इस स्वागत समारोह में गांव के उपसरपंच अनिल सिदार सहित सभी पंचगण उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से गणेश पटेल, फालू पटेल, गौतम निषाद, केशव पटेल, सूरत पटेल, दिलीप सिदार, पुनिदास मानिकपुरी, आनंद राणा, हेमचरण सारथी, सामका सिदार, फागू पटेल और श्याम लाल सिदार शामिल रहे।
इसके अलावा गांव के अन्य गणमान्य नागरिकों में जोतराम पटेल, फूलचन डनसेना, जितेन्द्र पटेल, रतन पटेल, दीपक डनसेना, मुन्ना डनसेना और ललित डनसेना भी इस मौके पर मौजूद रहे।
गांव में श्रद्धालुओं के स्वागत ने न केवल धार्मिक भावना को प्रबल किया, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। पूरा नौघटा गांव इस अवसर पर भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!