September 26, 2026

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए अनुचित लाभ दिलाने की योजना, आईटी एक्ट और लोक परीक्षा कानून के तहत मामला दर्ज

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा गेट (GATE) में नकल कराने की साजिश रचने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल ने 15 फरवरी को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिलाने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने सरोना स्थित परीक्षा केंद्र के पास दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

तीन अंदर, तीन बाहर से करा रहे थे नकल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से तीन छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर बैठकर परीक्षा दे रहे थे, जबकि अन्य तीन आरोपी केंद्र के बाहर से ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से उन्हें उत्तर उपलब्ध करा रहे थे।

सभी आरोपी हरियाणा के निवासी बताए गए हैं।


बरामद हुए हाईटेक उपकरण

आरोपियों के पास से ब्लूटूथ ईयर डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमीटर, मोबाइल फोन, सिम कार्ड सहित अन्य संदिग्ध उपकरण बरामद किए गए हैं। इन उपकरणों का उपयोग परीक्षा के दौरान गुप्त रूप से उत्तर भेजने के लिए किया जा रहा था।


आईटी एक्ट और लोक परीक्षा कानून के तहत कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

RECENT POSTS

error: Content is protected !!