September 27, 2026

छुरा में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत खेल मैदान में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

स्थान -गरियाबंद, छत्तीसगढ़
दिनांक – 26/09/2025

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

छुरा। 25 सितंबर │ नगर पंचायत छुरा द्वारा गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के मिनी स्टेडियम (वार्ड क्रमांक-4) में आयोजित हुआ, जिसमें नगरवासियों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद की उपस्थिति में हुई। स्कूली बच्चों, संस्थाओं, विभागीय अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और खेल मैदान को साफ-सुथरा बनाने में योगदान दिया।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन, सभापति बलराज पटेल, पार्षद संगीता अजय दीक्षित, मानसिंह निषाद, निखिल साहू, रामाधार यादव, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, धनेश्वर नाग, मिथलेश सिन्हा, मनोज दुबे, कमलेश सिन्हा, शोएब अली, परमेश्वर सिन्हा, मेघराज यादव, वेदप्रकाश, धनेश नेताम, मरकाम, दानेश्वर निर्मलकर, रमेश निर्मलकर सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियां और स्वसहायता समूह की महिलाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने सामूहिक श्रमदान के जरिए यह संदेश दिया कि साफ-सफाई केवल जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि समाज की साझा संस्कृति भी है।

नगर पंचायत छुरा द्वारा आयोजित इस अभियान ने न केवल खेल मैदान को स्वच्छ बनाने का कार्य किया, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव भी जगाया।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!