September 27, 2026

बहुचर्चित उप सरपंच चुनाव विवाद पहुंच खतरनाक मोड़ पर! केस वापस लेने बनाया जा रहा दबाव और जान से मारने की धमकी ।

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

शिकायतकर्ता से थाने में दबंगई, उपसरपंच दिनेश डनसेना व अन्य 11 व्यक्यिों के विरुद्ध थाने रिपोर्ट दर्ज। पढ़े पूरी खबर।।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

सारंगढ़ बिलाईगढ़। बरमकेला जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मारोदरहा के बहुचर्चित उप सरपंच चुनाव घोटाला को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गहराने के साथ साथ खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है। आरोप है कि उप सरपंच दिनेश डनसेना के खिलाफ चल रहे मामले में शिकायतकर्ता को लगातार केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा तथा जंगल ले जाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही और जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

SDM न्यायालय में चल रहा मामला…
जानकारी के अनुसार, उप सरपंच दिनेश डनसेना पर चुनाव के दौरान धनबल का उपयोग कर जीत हासिल करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता विद्याधर बरिहा ने किए गए शिकायत में आरोप लगाया था कि चुनाव जीतने के लिए 8 पंचों को 1-1 प्लैटिना बाइक दिया गया था और धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया था, जिस पर सुनवाई एसडीएम कोर्ट में जारी है।

पेशी जाने के दौरान रास्ते में घेरकर धमकी…
शिकायतकर्ता विद्याधर ने बताया कि गुरुवार को वे इसी मामले की पेशी में शामिल होने बरमकेला पहुँचे थे। इस दौरान उप सरपंच और उनके साथियों ने उनका पीछा किया और रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा तथा जंगल ले जाकर जान से मारने की धमकी दी और खाली कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। घटना से भयभीत होकर विद्याधर बरिहा अपने सहयोगी खितीभूषण पटेल के साथ अगले दिन बरमकेला थाना पहुँचे। लेकिन यहां भी उप सरपंच और उनकी टीम ने पीछा किया और थाने के भीतर ही उनके साथ छीना-झपटी की। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिससे शिकायतकर्ता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

उपसरपंच सहित 13 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट…
विद्याधर बरिहा और उनके सहयोगी खितीभूषण ने इस मामले की लिखित शिकायत थाना बरमकेला में दर्ज कराई है। इसमें सरपंच पति टेकलाल सिदार, उप सरपंच दिनेश डनसेना, शक्राजीत साहू, गंधर्वी चौहान, जगदीश डनसेना, तेजकुमार डनसेना, मालिकराम साहू, संजय सिदार, संतोष साहू, बलभद्र पटेल, अशोक पटेल, लोचन बरिहा समेत कुल 13 लोगों को नामजद रिपोर्ट किया गया है।

दहशत के साए में शिकायतकर्ता…
विद्याधर बरिहा ने बताया कि उन्हें लगातार धमकियाँ मिल रही हैं और इस कारण वे भय के माहौल में जी रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई नहीं की तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

उप सरपंच और उनके समर्थकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कोर्ट परिसर से लेकर थाने में पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम दबंगई की जा रही है। थाना परिसर में भी पीड़ित से हुज्जत बाजी करना, वह भी पुलिस के सामने, ऐसे में जिम्मेदारों की कार्यशैली और भूमिका पर सवाल उठना भी स्वाभाविक है। आखिर उन्हें ऐसा कौन सा संरक्षण मिला है कि वे न तो कानून से डर रहे हैं और न ही प्रशासन से? बहरहाल अब देखना है लाजिमी होगा कि इस बहुचर्चित मामले में आगे क्या कार्यवाही होगी?

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!