September 27, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छुरा में ‘फिट इंडिया मिशन’ की गूंज, खिलाड़ियों ने ली फिटनेस और एकता की शपथ

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

स्थान -गरियाबंद, छत्तीसगढ़दिनांक – 29/08/2025छुरा – 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस देशभर में उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कहा जाता है कि जब ध्यानचंद हॉकी स्टिक थामते थे, तो गेंद अपने आप गोलपोस्ट का रास्ता पकड़ लेती थी। उनकी इसी जादुई खेलकला की याद में वर्ष 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

साल 2025 का राष्ट्रीय खेल दिवस खास रहा क्योंकि इस बार इसकी थीम रही – ‘एक घंटा, खेल के मैदान में’। इस थीम का उद्देश्य खेलों के जरिए समाज में एकता और शांति का संदेश देना है।

नगर पंचायत छुरा में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें सिखाता है कि भाषा, धर्म, रंग या विचार अलग-अलग होने के बावजूद मैदान में सभी एक समान होते हैं। इसी संदेश के साथ उन्होंने ‘फिट इंडिया मिशन’ के तीन दिवसीय जन आंदोलन की शुरुआत की, जो 29 से 31 अगस्त तक चलेगा।

इस अवसर पर कोच शीतल ध्रुव एवं खेल शिक्षक डोमेश्वर ध्रुव के मार्गदर्शन में वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, हॉकी और वॉलीबॉल जैसे खेलों का आयोजन किया गया। अध्यक्ष महोदया ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई कि वे खुद को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाएंगे। साथ ही अपने परिवार और दोस्तों को भी फिटनेस गतिविधियों के लिए प्रेरित करेंगे और हर खेल में सम्मान, दोस्ती और उत्कृष्टता के ओलंपिक मूल्यों को अपनाएंगे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन ने खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रतिदिन खेल गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सभापति बलराज पटेल, भोलेशंकर जायसवाल, अजय दीक्षित, चंचल सिन्हा, देवसिंह रात्रे, रेवेन्द्र दीक्षित, वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी जब्बार खान, रोमन ठाकुर, हेमचंद देवांगन, जितेंद्र पाटकर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, रामाधार यादव, धनेश्वर नाग, मनोज दुबे, मिथलेश सिन्हा, कमलेश्वर सिन्हा, युनुस खान, संजय ध्रुव, मेघराज यादव, शोएब अली सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ीगण उपस्थित थे।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!