September 27, 2026

सारंगढ़ में समाज कल्याण विभाग ने की निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़,1 मार्च 2025/जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद पंचायत सारंगढ़ के परिसर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आंकलन सह परीक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को जबलपुर के विशेषज्ञ दल द्वारा विशेष आंकलन सह परीक्षण शिविर में चिन्हित किए गए वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वितरण शिविर आयोजित किया जाकर चिन्हित सहायक उपकरण प्रदाय किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)


शिविर में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क बस पास, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण एवं पेंशन योजना का फार्म भी प्राप्त किया गया। इस अवसर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, जनपद पंचायत सारंगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक, समाज शिक्षा संगठक सुरेश राठिया, सारंगढ़ विकास खंड चिकित्सा अधिकारी, जनपद सारंगढ़ के समस्त करारोपण अधिकारी,करारोपण अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक दल, बीआरपी नीलम लकड़ा, नगर पालिका सारंगढ़ के रोशन यादव, तकनीकी सहायक अनिल कुर्रे, आनंद रात्रे , होरीलाल साहू, सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांग एवं वरिष्ठजन उपस्थित हुए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!