November 25, 2026

भावभीनी बिदाई के साथ बी.एड. के प्रशिक्षुओं का अध्यापन कार्य सम्पन्न हुआ, न्योता भोज से बच्चों के चेहरे पर खिलीं मुस्कान,

1 min read
Spread the love

नवापारा राजिम। पी.एम.श्री हरिहर सेजेस, गोबरा नवापारा एवं शास. हरिहर पूर्व माध्य. शाला, नवापारा (राजिम) में 4 माह तक अध्यापन कार्य कर बच्चों के साथ आत्मीय रिश्ता बनाने वाले बी.एड. के प्रशिक्षुओं का अध्यापन कार्य के समापन अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

यह विदाई समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि प्रशिक्षु शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच बने स्नेह, अपनत्व और भावनात्मक जुड़ाव का एक मार्मिक दृश्य बन गया।

4 माह के इस सफ़र में प्रशिक्षु शिक्षकों ने बच्चों को केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि उनके साथ हँसी, खेल, सीख और जीवन के अनेक छोटे-बड़े अनुभव भी साझा किए।

जब विदाई का समय आया, तो शाला का वातावरण भावुक हो उठा। नन्हे-मुन्ने बच्चों की आँखें आँसुओं से भर गईं। बच्चें अपने प्रिय शिक्षकों के हाथ-पैर पकड़कर उन्हें जाने से रोकने का प्रयास कर रहें थे।

उनकी मासूम भावनाएँ मानो यह कह रही थी कि ये शिक्षक उनके लिए केवल पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि उनके अपने है, उनकी दुनिया का एक अहम् हिस्सा है।

इस भावुक क्षण में आंचल साहू, लिलेश्वरी साहू, अंतरा वर्मा, तोशिका साहू, उमा चेलक, मोनिमा चेलक, जय यादव, हिरेन्द्र साहू, स्मित शर्मा, भावेश मिश्रा सहित शाला के सभी बच्चों का स्नेह और अपनत्व देखने को मिला।

बच्चों का यह निश्छल प्रेम प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए जीवनभर याद रहने वाली अनमोल स्मृति बन गयी। बिछड़ने की पीड़ा के बीच बच्चों ने अपने प्रिय प्रशिक्षु शिक्षकों को पेन, डायरी एवं गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया और नम आँखों से विदाई दी। यह उपहार भले ही छोटे थे, लेकिन इनमें छिपें बच्चों का प्रेम और भावनाएँ बेहद अनमोल थे।

इस अवसर पर बी.एड. के प्रशिक्षु शिक्षकों ने विदाई समारोह के उपलक्ष्य में शाला प्रांगण में न्योता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी बच्चों को स्वादिष्ट पूरी, चना एवं जलेबी वितरित किया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ न्योता भोज का आनंद लिया।

यह आयोजन बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटने और विद्यालय के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम बना।

कार्यक्रम में पी.एम.श्री हरिहर सेजेस के प्राचार्य महेश नेताम, लीना देवांगन, कुन्तल देवांगन, सौरभ साहू, भोमेश देवांगन, ओंमकार साहू, चंद्रकांत धनकर, डॉली साहू, अल्फिया बानो एवं शास. हरिहर पूर्व माध्य. शाला के प्रधान पाठक आलोक सिंह ठाकुर, विनोद साहनी, अश्वनी साहू, बी.एल. साहू एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहें।

सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षुओं के अध्यापन कार्य, समर्पण एवं बच्चों के साथ उनके आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बी.एड. के प्रशिक्षु शिक्षकों में दीपक साहू, मनीष कुमार, योगेश, करुणा, वंशिका तिवारी, रजनी एक्का एवं टिंकल राज राठिया शामिल रहें।

4 माह का यह अध्यापन कार्य सफ़र भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन बच्चों के साथ बिताए गए पल, उनकी मुस्कान, उनका स्नेह और विदाई के समय बहते आंसू इन प्रशिक्षु शिक्षकों के हृदय में हमेशा जीवन्त रहेंगे।

शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों के बीच बना यह रिश्ता इस बात का सजीव उदाहरण है कि शिक्षा केवल ज्ञान देने का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का नाम भी है।

विदाई हुईं है, रिश्ता नहीं… कक्षाएं छूटीं है, यादें नहीं… और 4 माह का यह सफ़र शायद सभी के जीवन में हमेशा एक खूबसूरत अध्याय बनकर रहेगा।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!