November 23, 2026

न आवास के लिए पैसा, न किस्त के लिए कमीशन! बरमकेला CEO ने खोला जागरूकता का मोर्चा सीईओ संजू पटेल की चेतावनी—नाम जुड़वाने से लेकर किस्त दिलाने तक सब कुछ निःशुल्क, हितग्राही किसी को न दें एक भी रुपया ।

1 min read
Spread the love

बरमकेला सारंगढ़ / प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2026-27 के तहत पात्र हितग्राहियों के आवासों की स्वीकृति प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी बीच जनपद पंचायत बरमकेला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजू पटेल ने ग्रामीणों को आगाह करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो उसके झांसे में बिल्कुल न आएं।सीईओ ने स्पष्ट किया कि आवास सूची में नाम जुड़वाने, आवास स्वीकृत कराने अथवा किस्त जारी करवाने के लिए किसी भी स्तर पर कोई राशि नहीं ली जा रही है। योजना पूरी तरह निःशुल्क है।

यदि कोई व्यक्ति इस कार्य के लिए पैसों की मांग करता है तो तत्काल जनपद पंचायत बरमकेला को इसकी सूचना दें।उन्होंने बताया कि आवास स्वीकृत होने के पश्चात योजना की राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में आएगी। राशि प्राप्त होने के न्यूनतम तीन माह और अधिकतम छह माह के भीतर आवास निर्माण पूर्ण करना अनिवार्य होगा।सीईओ संजू पटेल ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी

बिचौलिए या दलाल को पैसे न दें और न ही किसी के बहकावे में आएं। योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।प्रधानमंत्री आवास के नाम पर वसूली करने वालों से रहें सावधान, न दें रिश्वत और न बनें ठगी का शिकार।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!