November 20, 2026

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा

1 min read
Spread the love

सक्ती, 20 नवम्बर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा विगत दिवस जिला सहकारी बैंक बाराद्वार अंतर्गत उपार्जन केंद्र अकलसरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र में उपस्थित धान खरीदी प्रभारी एवं ऑपरेटर को शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा किसानों को कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर द्वारा अकलसरा धान खरीदी केंद्र में पहुंचे किसानों का अपनी उपस्थिति में धान खरीदी कार्य करवाकर उक्त केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।कलेक्टर ने केंद्र में किसानों के लिए छायादार बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डीसीएस एवं पीवी रकबा संशोधन की संबंधित सूची समिति में रखकर प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला उप पंजीयक, जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी, तहसीलदार, धान खरीदी केंद्र प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी और किसान उपस्थित रहे।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!