October 14, 2026

कलेक्टर ने स्कूल, हॉस्टल और हॉस्पिटल का किया निरीक्षण एग्रीस्टेक पंजीयन करने कलेक्टर ने किसानों को प्रोत्साहित की

1 min read
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अगस्त 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बुधवार को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम दानसरा और सालर में एग्रीस्टेक पंजीयन करा रहे किसानों से मुलाक़ात कर उनके एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रक्रिया का अवलोकन कर किसानों कों पंजीयन करने के लिए प्रोत्साहित की। दौरे में कलेक्टर ने दानसरा के प्राथमिक, मिडिल हाईस्कूल और कनकबीरा के हायर सेकेण्डरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दानसरा के प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीसरी की बालिका से अंग्रेजी में परिचय देने के लिए बोलीं। बालिका ने प्रयास अंग्रेजी में परिचय दी। साथ ही राष्ट्रीय पर्व, प्रतीक चिन्ह आदि के बारे में भी शिक्षक के पूछने पर बताई।

कलेक्टर ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बालक बालिकाओं से पुस्तक वाचन का अभ्यास कराई और उनके पाठ्यक्रम, पढ़ाई लिखाई आदि की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने कनकबीरा के आदिम जाति एवं अनुसूचित विकास विभाग के हॉस्टल का भी निरीक्षण किया और वहां के व्यवस्था का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने हायर सेकेंडरी स्कूल कनकबीरा में जल शुद्धिकरण के लिए कई वर्षो से बंद मशीन का अवलोकन किया और शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य को ठीक करने के निर्देश दिए। दौरे में कलेक्टर ने कनकबीरा हॉस्पिटल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डो में जाकर और मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
दौरे में एसडीएम, तहसीलदार, कृषि पंचायत, शिक्षा और आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारी शामिल थे।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!