September 26, 2026

नए दायित्व, नई ऊर्जा: अभाविप ने घोषित की बैकुंठपुर नगर कार्यकारिणी, आयुष साहू बने नगर मंत्री, नारी शक्ति को भी मिला सशक्त प्रतिनिधित्व

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

बैकुंठपुर, 03 जुलाई 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई बैकुंठपुर की सत्र 2026–27 की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा जिला संयोजक बलवीर पुषाम द्वारा की गई। इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजना, विद्यार्थी हित एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नवीन कार्यकारिणी में युवा नेतृत्व के साथ-साथ नारी शक्ति को भी महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान कर संगठन ने समावेशी एवं सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया।
घोषित कार्यकारिणी में आयुषी साहू को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं आकांक्षा सिंह, विजय राजवाड़े, सिद्धार्थ साहू एवं लोकनाथ सिंह को नगर सहमंत्री बनाया गया।
इसी प्रकार आरती सिंह को नगर SFS प्रमुख, पवन चक्रधारी को नगर SFD प्रमुख, अर्चना विश्वकर्मा को नगर RKM प्रमुख, सतेन्द्र सिंह को नगर NSS प्रमुख, अनूप कजूर को नगर सोशल मीडिया प्रमुख, तामेश्वर को नगर महाविद्यालय प्रमुख, अमृता सिंह को नगर विद्यालय प्रमुख, सुशील गुप्ता को नगर कार्यालय मंत्री तथा ग्रेसी सिंह को नगर तकनीकी शिक्षक प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि कुमार, काजल एवं अंजलि को दायित्व सौंपा गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

इस अवसर पर जिला संयोजक बलबीर पुषाम जी ने सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, महाविद्यालय एवं विद्यालय परिसरों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम विशेष उपस्थिति में
विभाग संयोजक प्रदीप यादव जी में विभाग संयोजक बालवीर पुषाम जी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल यादव जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंह जी, जिला विद्यार्थी विस्तारा अशोक यादव ,नगर एवं जिला इकाई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, विद्यार्थी हितों की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के ओजस्वी उद्घोष के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया।

Loading

RECENT POSTS

error: Content is protected !!