September 27, 2026

28 जून को छुरा विकासखंड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के 17,774 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

छुरा, 27 जून 2026।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार, 28 जून 2026 को विकासखंड छुरा के सभी ग्रामों में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जन्म से 5 वर्ष तक के 17,774 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53


अभियान के सफल संचालन के लिए विकासखंड में 210 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान में 20 सेक्टर पर्यवेक्षक, 82 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, 226 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 500 मितानिन अपनी सेवाएं देंगे।


अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पहले दिन छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। वहीं तीसरे दिन ‘एक्स (X) चिन्हित’ घरों में जाकर शेष बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल नेताम ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की दो बूंद पिलाकर उन्हें आजीवन सुरक्षा प्रदान करने में सहयोग करें।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!