September 27, 2026

छुरा बस स्टैंड में पुलिस चौपाल: साइबर ठगी, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

छुरा। जनजागरूकता अभियान के तहत छुरा थाना पुलिस ने नगर के बस स्टैंड परिसर में विशेष पुलिस चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड, सीवीवी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने एवं साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया। महिला सुरक्षा पर आयोजित सत्र में छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, गुड टच-बैड टच की जानकारी तथा महिला अभिव्यक्ति एप एवं डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया गया।

सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, प्रधान आरक्षक जय प्रकाश मिश्रा, महिला आरक्षक शशि कौशिक, महिला सैनिक यशोदा हरपाल, समाजसेवी शीतल ध्रुव, देवनारायण, चैतूराम, प्रमोद नागेश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!