August 16, 2026

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस रायगढ़ शाखा के श्रद्धा कुमार साहू बने असिस्टेंट एरिया मैनेजर, शानदार उपलब्धि पर बधाइयों का तांता

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

रायगढ़ श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस की देश की नंबर-1 रायगढ़ शाखा के लिए गौरव का विषय है कि वर्ष 2017 में सेल्स ऑफिसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्रद्धा कुमार साहू का पदोन्नति कर असिस्टेंट एरिया मैनेजर (Assistant Area Manager) के पद पर चयन किया गया है।

श्रद्धा कुमार साहू ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2017 में रायगढ़ शाखा से की थी। इस दौरान उन्हें सीनियर एमएसओ वेद राम साहू एवं एआरएम पोखन लाल वर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अपने समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली के दम पर उन्होंने संगठन में लगातार सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल कीं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय यात्राओं का अवसर मिला, जिनमें स्विट्ज़रलैंड की यात्रा विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। वहीं, वर्ष 2025-26 में एमएसओ के रूप में उन्होंने 1 करोड़ 25 लाख रुपये का प्रीमियम व्यवसाय कर एक शानदार कीर्तिमान स्थापित किया, जिसने उन्हें संगठन के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की श्रेणी में ला खड़ा किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने उन्हें रायगढ़ शाखा के असिस्टेंट एरिया मैनेजर पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और निरंतर सीखने की भावना से कोई भी बिजनेस एसोसिएट संगठन में उच्च पद तक पहुँच सकता है।

इस उपलब्धि पर रायगढ़ शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने श्रद्धा कुमार साहू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। इस अवसर पर रवि किरण खड़गबंशी ने भी उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

Loading

error: Content is protected !!