September 27, 2026

भीमसेनी एकादशी मेले में चाकूबाजी, नावाडीही के दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love



देर रात झूले के पास हुआ हमला, दोनों जिला अस्पताल रेफर; पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53



गरियाबंद, छुरा, । विकासखंड छुरा के अंतिम वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम बम्हनी (कोसमी) में आयोजित भीमसेनी एकादशी मेले के दौरान देर रात चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस हमले में ग्राम नावाडीही के दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भीमसेनी एकादशी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि ग्राम नावाडीही निवासी दोनों भाई झूला झूलने के बाद झूले के समीप आराम कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे दो अज्ञात युवकों ने अचानक धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों की मदद की। बताया गया कि 108 एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके बाद 112 पुलिस सहायता वाहन के माध्यम से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर कर दिया गया।

घायलों में 20 वर्षीय ओमकार जगत शामिल है, जिसे पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरा घायल 17 वर्षीय नाबालिग है, जिसके कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगी हैं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ग्राम नावाडीही के निवासी हैं। इनमें से एक युवक गूंगा दिव्यांग बताया जा रहा है, जिससे घटना को लेकर ग्रामीणों में विशेष चिंता और संवेदना देखी जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं भी चल रही हैं। कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि वारदात से पहले कुछ संदिग्ध युवक मेले में कथित रूप से नशा सामग्री की मांग करते देखे गए थे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इन्हें जांच के दायरे में रखकर सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

भीमसेनी एकादशी मेला क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन माना जाता है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे आयोजन में हुई इस हिंसक घटना से ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से आयोजित इस मेले में इस प्रकार की गंभीर घटना पहली बार सामने आई है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। घायलों, परिजनों तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!