September 27, 2026

गरियाबंद में स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: बिना फिटनेस, पीयूसी व अग्निशामक यंत्र के चल रही स्कूल बस जब्त, ₹10 हजार का ई-चालान

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग ने गुरुवार को संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली एक स्कूल बस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया गया तथा ₹10,000 का ऑनलाइन ई-चालान भी जारी किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 25 जून 2026 को परिवहन विभाग (ARTO) और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में संचालित स्कूल बसों की आकस्मिक जांच की। इस दौरान एक निजी स्कूल की बस की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पाया गया कि बस बिना वैध फिटनेस सर्टिफिकेट और पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र) के संचालित की जा रही थी। इतना ही नहीं, बच्चों की आपातकालीन सुरक्षा के लिए आवश्यक फायर एक्स्टिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) भी बस में उपलब्ध नहीं था। इसे बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही मानते हुए संयुक्त टीम ने तत्काल बस को जब्त कर लिया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹10,000 का ऑनलाइन ई-चालान जारी किया।

सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल संचालकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहनों के फिटनेस, परमिट, पीयूसी, बीमा तथा अग्निशामक यंत्र सहित सभी अनिवार्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूल वाहनों के खिलाफ यह विशेष जांच अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!