September 27, 2026

गरियाबंद की छात्राओं का नेतृत्व करेंगी याशिका कौर, ABVP ने सौंपा अहम दायित्व

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)


अभाविप ने दी जिला छात्रा प्रमुख की बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन प्रेम रतन पैलेस में 12 से 15 जून तक किया गया, जिसमें प्रदेश भर से 381 कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए इस दौरान वर्ग के अंतिम दिवस गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा याशिका कौर को जिला छात्रा प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

याशिका कौर वर्तमान में ISBM विश्वविद्यालय की छात्रा हैं तथा गरियाबंद जिले के मुड़ागांव की निवासी कवलजीत सिंग दत्ता की सुपुत्री हैं। विद्यार्थी परिषद के प्रति उनकी सक्रियता, संगठनात्मक कार्यों में सहभागिता एवं छात्रहित के विषयों पर निरंतर कार्य को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53


याशिका कौर के जिला छात्रा प्रमुख मनोनीत होने पर क्षेत्र के विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं परिषद कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले में छात्राओं की सहभागिता बढ़ेगी तथा शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों पर प्रभावी कार्य होगा।
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करती रही है। याशिका कौर का चयन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जिले की छात्राओं को संगठन से जोड़ने तथा उनके नेतृत्व विकास में सहायक सिद्ध होगा।


विभाग संयोजक भिषेक पांडेय ने कहा कि निश्चित रूप से आने वाले समय में गरियाबंद जिले के विभिन्न परिसर में छात्राओं का नेतृत्व का अवसर बढ़ने वाला है, याशिका कौर के ऊपर परिषद को विश्वास है कि वह इस दिशा में सक्रियता से कार्य करेगी, पूर्व प्रदेश मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य यज्ञदत्त वर्मा, नगर मंत्री मुकेश यादव तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम निषाद ने शुभकामनाएं प्रेषित की इसके अलावा मुड़ागांव सहित पूरे छुरा क्षेत्र एवं गरियाबंद जिले के नागरिकों ने याशिका कौर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!