September 27, 2026

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के गरियाबंद जिला आगमन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ काले झंडे दिखाने की तैयारी

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

गरियाबंद /फिंगेश्वर – छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का 17 जून को गरियाबंद जिला आगमन पर विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय किसानों की समस्याएं,के प्रति सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के विरोध में लिया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा,”हमारी यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक कार्यवाही तब तक जारी रहेगी,जब तक कि सरकार इस पर ठोस कदम नहीं उठाती।


1.गरियाबंद जिले की सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया खाद का संकट गहराता जा रहा है। किसान बोवाई के महत्वपूर्ण समय में खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि निजी दुकानों में वही डीएपी, यूरिया मनमाने दामों पर बेची जा रही है।

2.सबसे चिंताजनक बात यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कालाबाजारी करने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आखिर किसानों की जेब पर डाका डालने वालों को संरक्षण कौन दे रहा है?

3.एक ओर भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करती है, दूसरी ओर किसान बोवाई के समय खाद के लिए परेशान होकर अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।

4.किसान विरोधी नीतियों और प्रशासनिक विफलता का खामियाजा प्रदेश का अन्नदाता भुगत रहा है।

5.सरकार तुरंत पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराए, कालाबाजारी पर रोक लगाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जा चुका है,लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। न हीं कोई कार्रवाई की गई। अंततः जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए यह विरोध प्रदर्शन करने के लिए हम बाध्य है।”ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू कांग्रेस ने पार्टी  कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के किसान भाइयों को अपने अधिकार के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!