September 27, 2026

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, लोगों से पैसे मांग रहे साइबर ठग

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद / छुरा : छुरा विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) किशुन लाल मतावले का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर उनके व्हाट्सएप नंबर का दुरुपयोग करते हुए परिचितों और संपर्क में जुड़े लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

प्राप्त स्क्रीनशॉट के अनुसार, हैकर ने व्हाट्सएप पर पहले सहायता की बात कही और फिर “UPI नेटवर्क समस्या” बताकर दो घंटे में वापस करने का भरोसा देते हुए 35 हजार रुपये की मांग की। इसके लिए एक UPI QR कोड और भुगतान संबंधी जानकारी भी भेजी गई तथा रकम भेजने के बाद स्क्रीनशॉट भेजने को कहा गया।

मामले की जानकारी तब सामने आई जब कई लोगों को BEO के नंबर से इस प्रकार के संदेश प्राप्त हुए। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना किशुन लाल मतावले को दी, जिसके बाद उन्हें अपने व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी मिली।

मामले की जानकारी तब सामने आई जब कई लोगों को BEO के नंबर से इस प्रकार के संदेश प्राप्त हुए। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना किशुन लाल मतावले को दी, जिसके बाद उन्हें अपने व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी मिली।

BEO किशुन लाल मतावले ने बताया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और उनके नाम से लोगों को पैसे मांगने के संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने सभी परिचितों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी पैसे संबंधी संदेश पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि किए किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।

उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस एवं साइबर सेल में की जाएगी ताकि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

BEO की अपील

  • उनके नाम से आने वाले पैसे मांगने वाले संदेशों पर विश्वास न करें।
  • किसी भी भुगतान से पहले फोन कर सत्यापन अवश्य करें।
  • संदिग्ध संदेश मिलने पर तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें।

साइबर सुरक्षा के लिए सावधानी

लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि किसी परिचित के नाम या नंबर से पैसे मांगने का संदेश मिलने पर पहले सीधे फोन कर पुष्टि करें। केवल व्हाट्सएप संदेश के आधार पर किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान न करें।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!