September 27, 2026

विश्व रक्तदान दिवस पर गरियाबंद पुलिस के आरक्षक अखिलेश वैष्णव राज्यपाल के हाथों सम्मानित, 50वें रक्तदान पर मिला गौरव

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर गरियाबंद पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक अखिलेश वैष्णव को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवा और निरंतर रक्तदान के लिए राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके 50वें स्वैच्छिक रक्तदान और मानव सेवा के प्रति समर्पित योगदान के लिए प्रदान किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के थाना छुरा में पदस्थ आरक्षक अखिलेश वैष्णव पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने वर्षों से जरूरतमंद मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता वाले लोगों के लिए लगातार स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है।

अखिलेश वैष्णव द्वारा 50वीं बार रक्तदान कर एक नई उपलब्धि हासिल की गई है। उनके इस सेवा कार्य को देखते हुए विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज के प्रति उनके समर्पण, सेवा भावना और मानव जीवन बचाने के प्रयासों का प्रतीक माना जा रहा है।

इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक अखिलेश वैष्णव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल अखिलेश वैष्णव की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे गरियाबंद पुलिस परिवार और जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने यह साबित किया है कि खाकी वर्दी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा में भी सदैव अग्रणी रहती है।

आरक्षक अखिलेश वैष्णव की इस उपलब्धि से जिले के युवाओं और आम नागरिकों को भी रक्तदान जैसे महादान के लिए प्रेरणा मिलेगी। उनकी सेवा भावना और समर्पण समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!