September 27, 2026

खाद संकट और महंगाई के खिलाफ 12 जून को राजिम में महाचक्का जाम, किसान संगठनों ने किया आंदोलन का ऐलान

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

राजिम/फिंगेश्वर। खरीफ सीजन में खाद की कमी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर 12 जून को राजिम में विशाल किसान आंदोलन और महाचक्का जाम आयोजित किया जाएगा। यह आंदोलन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर और भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश कुमार साहू ने विभिन्न किसान संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों को आमंत्रण पत्र भेजकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। आंदोलन को व्यापक स्वरूप देने के लिए भाजपा किसान मोर्चा गरियाबंद के जिला अध्यक्ष हलमन ध्रुव, राजिम मंडल अध्यक्ष यथार्थ शर्मा तथा सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू को भी आमंत्रण भेजा गया है।

आयोजकों का आरोप है कि खरीफ सीजन के दौरान सहकारी समितियों में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। वहीं निजी विक्रेताओं द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचे जाने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने किसानों और आम उपभोक्ताओं की आर्थिक परेशानियों को बढ़ा दिया है।

आंदोलन के संबंध में रूपेश साहू ने कहा कि किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दे किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे समाज की चिंता का विषय हैं। इसी उद्देश्य से सभी राजनीतिक दलों, किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों को आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

आयोजकों के अनुसार 12 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में धरना-प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली और विशाल चक्का जाम आयोजित किया जाएगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!