August 20, 2026

छुरा में पेट्रोल संकट पर कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद/छुरा :-

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

छुरा नगर में पेट्रोल की कमी को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पेट्रोल पंप पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधते हुए आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल की उपलब्धता प्रभावित हुई है, जिसके कारण आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंपों में पेट्रोल खत्म होने जैसी स्थिति बन गई है, वहीं जहां पेट्रोल उपलब्ध है वहां लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल संकट के कारण दैनिक कामकाज, परिवहन और किसानों की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।

इधर, जिला प्रशासन Gariaband District Administration द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी पेट्रोल पंपों में सीमित मात्रा में पेट्रोल वितरण करने कहा गया है। प्रशासन ने दोपहिया वाहनों को अधिकतम 300 रुपये तथा चारपहिया वाहनों को 1000 रुपये तक पेट्रोल देने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पेट्रोल उपलब्ध कराया जा सके।

Loading

error: Content is protected !!