September 27, 2026

“जनता के बीच फूटा विधायक का गुस्सा: थाना प्रभारी हटाने की बात, पटवारी पर रिश्वत के आरोप”

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सुशासन तिहार शिविर में दिखी सख्ती: विधायक रोहित साहू का फूटा गुस्सा, थाना प्रभारी हटाने और पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

15 गांवों के 393 आवेदन, मौके पर समाधान के साथ अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

गरियाबंद, 05 मई 2026।

सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार-द्वार अभियान के अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम पाटसिवनी स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के 15 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका निरीक्षण राजिम विधायक रोहित साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, कलेक्टर बी.एस. उइके और जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।

इस दौरान हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया—

  • 6 लोगों को आयुष्मान कार्ड
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 हितग्राहियों को आवास की चाबी
  • 10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 छात्रों को सम्मान
  • 2 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल
  • 5 महिलाओं की गोदभराई
  • 2 समूहों को मत्स्य जाल और 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स
  • 8 लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया

शिविर में दिखी सख्ती, विधायक का फूटा गुस्सा

कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित साहू का सख्त रुख भी देखने को मिला। थाना प्रभारी के कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें छुरा से हटाने की बात कही गई। वहीं एक पटवारी के खिलाफ ग्रामीणों से काम के बदले पैसे लेने की शिकायत भी सामने आई, जिस पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की।

विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

कार्यक्रम में विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 2 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 5 मई से 20 मई तक गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक खेती, जैविक कृषि, फसल चक्र परिवर्तन, पशुपालन और मत्स्य पालन की जानकारी देंगे।

393 आवेदन, प्रशासन अलर्ट

शिविर में कुल 393 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 3 शिकायतें शामिल थीं। एसडीएम विशाल महाराणा सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!