September 27, 2026

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, छुरा में जश्न का माहौल

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

कार्यकर्ताओं में उत्साह, आतिशबाजी और झालमुड़ी बांटकर मनाई खुशी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

गरियाबंद | छुरा नगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मनाया।

देश के इन प्रमुख राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है, जबकि असम में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है और पुडुचेरी में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

छुरा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने इसे विकास और जनसमर्थन की जीत बताया।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!