September 26, 2026

नशीली दवाओं में गड़बड़ी पर कार्रवाई: फिंगेश्वर में नीलम मेडिकल स्टोर जांच के घेरे में, संदिग्ध क्रीम का सैंपल लिया गया

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद | 04 मई 2026

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे “सही दवा, शुद्ध आहार – यही है छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत गरियाबंद जिले में औषधि विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ध्रुव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान दुकान में नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। निरीक्षण टीम ने तत्काल प्रभाव से संबंधित फर्म से नशीली दवाओं के सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जांच के दौरान एक विशेष क्रीम भी बरामद की गई, जिसका उपयोग आमतौर पर चेहरे को गोरा करने के लिए किया जाता है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इस क्रीम का उपयोग खासकर युवा वर्ग द्वारा गलत और अनियंत्रित तरीके से किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इस क्रीम का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं, तो संबंधित मेडिकल स्टोर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा या क्रीम का उपयोग न करें, विशेषकर ऐसी चीजें जो त्वचा या शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इस कार्रवाई से जिले में दवा विक्रेताओं के बीच हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इसी तरह की सख्त जांच लगातार जारी रहेगी।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!