September 28, 2026

छुरा ब्लॉक में “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत 5 दुकानों का निरीक्षण, कोटपा एक्ट में 19 चालान

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

छुरा में संयुक्त टीम की कार्रवाई, 5 दुकानों का निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर चालान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

गरियाबंद | 30 अप्रैल 2026

जिले के छुरा विकासखंड में “सही दवा-शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को औषधि एवं खाद्य प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सचिव एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार की गई।

अभियान के दौरान कुल 5 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जहां कॉस्मेटिक उत्पादों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। टीम ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीदी-बिक्री केवल वैध बिल के माध्यम से ही करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान 5 दुकानों में कोटपा एक्ट (तंबाकू नियंत्रण कानून) का उल्लंघन पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 19 चालान काटे और कुल 800 रुपये का जुर्माना वसूला।

इस कार्रवाई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम में औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ध्रुव, एसएफएसओ रोशनी राजपूत, अभिहित अधिकारी ज्योति भानु, सहायक संचालक (औषधि) कालेश्वर यादव, स्टाफ उमेश वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!