September 27, 2026

छुरा की महक सचदेव ने रचा इतिहास, 12वीं बोर्ड में 97% अंक के साथ प्रदेश में 7वां स्थान

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

आदिवासी विकासखंड की छात्रा ने बढ़ाया जिले का मान, “गौरव गरियाबंद अभियान” के प्रयासों का दिखा असर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

छुरा/गरियाबंद, 29 अप्रैल 2026।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड छुरा की छात्रा महक सचदेव ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 7वां स्थान अर्जित किया है। इस सफलता से पूरे छुरा क्षेत्र सहित जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, छुरा की छात्रा महक सचदेव वाणिज्य संकाय से अध्ययनरत थीं और शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के प्रति लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

अपनी सफलता पर महक ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय उनके स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों और माता-पिता को जाता है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि भविष्य में वे अकाउंटिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

महक के पिता विजय सचदेव, जो व्यापार से जुड़े हैं, तथा माता प्रिया सचदेव ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है।

विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार चल रहे “गौरव गरियाबंद अभियान” के तहत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है।

महक सचदेव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!