September 27, 2026

गरियाबंद में बढ़ती गर्मी के बीच ‘लू’ से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद | 28 अप्रैल 2026

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

छत्तीसगढ़ राज्य सहित गरियाबंद जिले में लगातार मौसम परिवर्तन के बाद अब तेज धूप और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान के चलते जिले में लू (हीट स्ट्रोक) का खतरा भी बढ़ गया है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ संग्रहण जैसे कार्यों के लिए लोग लंबे समय तक धूप में रह रहे हैं, जिससे निर्जलीकरण और लू लगने की आशंका बढ़ रही है।

इसी को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, गरियाबंद डॉ. यू.एस. नवरत्न ने जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी किया है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों और ओ.आर.एस. की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मरीजों के त्वरित उपचार और जनजागरूकता के लिए मितानिनों एवं स्वास्थ्य अमले को सक्रिय किया गया है।

लू (Heat Stroke) के प्रमुख लक्षण

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार लू लगने पर निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

  • सिर में भारीपन और तेज दर्द
  • तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना
  • चक्कर आना और उल्टी होना
  • कमजोरी और शरीर में दर्द
  • शरीर का तापमान बढ़ना लेकिन पसीना न आना
  • अत्यधिक प्यास लगना और पेशाब कम होना
  • भूख कम लगना
  • गंभीर स्थिति में बेहोशी

लू से बचाव के उपाय

स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों को लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है:

  • बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में घर से बाहर न निकलें
  • धूप में निकलते समय सिर और कान को कपड़े से ढकें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • लंबे समय तक धूप में रहने से बचें
  • हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें
  • अधिक पसीना आने पर ओ.आर.एस. का सेवन करें
  • चक्कर या घबराहट होने पर छायादार स्थान पर आराम करें और ठंडे पेय पदार्थ जैसे लस्सी, मठा, फल रस लें
  • किसी भी परेशानी पर 104 आरोग्य सेवा केंद्र से सलाह लें
  • उल्टी, तेज बुखार या सिरदर्द होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं

लू लगने पर प्राथमिक उपचार

यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो तुरंत ये प्राथमिक उपचार करें:

  • मरीज के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें
  • अधिक मात्रा में पानी और पेय पदार्थ पिलाएं (जैसे आम पना, जलजीरा)
  • मरीज को ठंडी और छायादार जगह पर लिटाएं
  • शरीर पर ठंडा पानी डालें या स्पंजिंग करें
  • तुरंत ओ.आर.एस. का घोल दें
  • स्थिति गंभीर होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के इस मौसम में सतर्क रहें और लू के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें, क्योंकि समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!