September 27, 2026

गरियाबंद में “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान तेज, 3 थोक मेडिकल दुकानों का निरीक्षण

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद | 28 अप्रैल 2026

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

जिले में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सचिव एवं औषधि नियंत्रक के निर्देशानुसार औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जिले की 03 थोक मेडिकल दुकानों का निरीक्षण कर क्रय-विक्रय दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ध्रुव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड में पारदर्शिता तथा नियमों के पालन की स्थिति का परीक्षण किया गया।

15 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत दवा, खाद्य एवं कॉस्मेटिक उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औषधि दुकानों, अस्पतालों, खाद्य प्रतिष्ठानों एवं अन्य संबंधित संस्थानों का निरीक्षण कर रही है।

संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा

आज की कार्रवाई में औषधि प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर पालिका एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

दो चरणों में होगा निरीक्षण अभियान

खाद्य सुरक्षा जांच

  • होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, डेयरी एवं किराना दुकानों की जांच
  • खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रह
  • साफ-सफाई एवं स्वच्छता का निरीक्षण
  • बासी एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई

औषधि एवं तंबाकू नियंत्रण

  • मेडिकल स्टोर्स एवं तंबाकू उत्पादों की जांच
  • बिना लाइसेंस संचालित दुकानों पर कार्रवाई
  • एक्सपायरी दवाओं की जांच
  • NDPS एवं COTPA अधिनियम के तहत कार्रवाई
  • अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोर्स में दवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण

अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही नकली दवाओं और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाना तथा जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना इसका प्रमुख लक्ष्य है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!