September 28, 2026

6 महीनों से अटकी वृद्धा पेंशन: नगर पंचायत अध्यक्ष ने उठाई आवाज, जल्द समाधान का भरोसा

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

गरीब महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही परेशानी, जनप्रतिनिधि ने दी आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद/छुरा:
नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले 6 महीनों से वृद्धा पेंशन का भुगतान लंबित होने से बुजुर्गों और गरीब महिलाओं को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई हितग्राहियों के लिए यह पेंशन ही उनके जीवन-यापन का मुख्य साधन है, जिसके बंद होने से उनका दैनिक खर्च तक प्रभावित हो गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

स्थानीय लोगों के अनुसार, समय पर पेंशन नहीं मिलने से दवाई, राशन और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कई बुजुर्गों को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

इस गंभीर मुद्दे को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए उच्च स्तर पर भी लगातार पहल शुरू कर दी है। अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए संवेदनशील है और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। यदि जल्द ही पेंशन का भुगतान शुरू नहीं होता है, तो वे बुजुर्गों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध नहीं, बल्कि जनहित में समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर उनका अधिकार मिल सके और शासन के प्रति जनता का विश्वास बना रहे।

वृद्धा पेंशन जैसी योजनाएं जरूरतमंदों के लिए जीवनरेखा होती हैं। ऐसे में भुगतान में देरी न केवल आर्थिक संकट पैदा करती है, बल्कि शासन की योजनाओं पर भी सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करता है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!