September 27, 2026

महासमुंद में भाजयुमो पदाधिकारियों की सांसद से सौजन्य मुलाकात, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महासमुंद के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी से सौजन्य मुलाकात की गई। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

मुलाकात के दौरान सांसद श्रीमती चौधरी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों को जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

सांसद ने यह भी कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। इससे न केवल संगठन मजबूत होगा, बल्कि समाज के हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।

इस दौरान उपस्थित भाजयुमो पदाधिकारियों ने सांसद का मार्गदर्शन प्राप्त कर संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!