September 27, 2026

“प्रिंट रेट 20, वसूली 25” — सारंगढ़ में ठंडे पेय के नाम पर खुलेआम लूट!

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़। तपती गर्मी से राहत पाने के लिए जब आम जनता ठंडे पेय की ओर रुख कर रही है, तब बाजार के कुछ दुकानदार इस जरूरत को मुनाफाखोरी का जरिया बनाकर खुलेआम लोगों की जेब काटने में लगे हैं। Thums Up की बोतल पर जहां स्पष्ट रूप से 20 रुपये प्रिंट है, वहीं ग्राहकों से 25 रुपये वसूले जा रहे हैं। यह सिर्फ ओवरचार्जिंग नहीं, बल्कि दिन-दहाड़े उपभोक्ताओं के साथ सीधी लूट है।
स्थिति की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि यह गड़बड़ी किसी एक-दो दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही है। हर गली, हर चौराहे पर एक ही रेट—25 रुपये! ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह “लूट तंत्र” किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है? और प्रशासन इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए है?
इस मुद्दे पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवराज दीपक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रशासनिक ढिलाई पर सवाल उठाते हुए कहा—
“प्रिंट रेट 20 और वसूली 25—यह सीधा-सीधा जनता की जेब पर डाका है। प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है। क्या अधिकारियों को यह लूट दिखाई नहीं दे रही या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मनमानी और बढ़ेगी। हम मांग करते हैं कि ऐसे दुकानदारों पर छापेमार कार्रवाई हो और जनता को न्याय मिले।”
⚡ जनता में आक्रोश, कार्रवाई का इंतजार
लगातार हो रही इस मनमानी से आम लोगों में भारी आक्रोश है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस खुलेआम लूट पर कब तक आंखें मूंदे रहते हैं, या फिर कार्रवाई कर जनता को राहत देने का काम करते हैं।
फिलहाल हालात यही बयां कर रहे हैं—
“जो जितना चाहे, उतना वसूलो… कोई पूछने वाला नहीं!”

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!