September 27, 2026

देश में LPG की कोई कमी नहीं, कांग्रेस केवल अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है” — सुजल कोठारी (कान्हा), भाजपा नेता

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love



देश में एलपीजी गैस को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर भाजपा नेता सुजल कोठारी (कान्हा) ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी एलपीजी की कमी नहीं है, लेकिन कांग्रेस अपनी पुरानी आदत के अनुसार झूठ और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

सुजल कोठारी ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देशभर में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर घर तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचे। इसके बावजूद कांग्रेस के कुछ नेता बेवजह भ्रम फैलाकर लोगों के बीच डर और असमंजस की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी देश में विकास और जनकल्याण के काम होते हैं, तब कांग्रेस को वह पचता नहीं है। इसलिए वह मुद्दों को तोड़-मरोड़कर जनता के सामने पेश करती है। एलपीजी को लेकर फैलाया जा रहा संकट भी उसी राजनीति का हिस्सा है।

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण आज करोड़ों गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मिला है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली और उनका जीवन आसान हुआ है। लेकिन कांग्रेस को जनता की सुविधा से ज्यादा अपनी राजनीति की चिंता है।

सुजल कोठारी ने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता को भ्रमित करने के बजाय सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए। देश की जनता अब जागरूक है और वह समझती है कि कौन विकास की राजनीति कर रहा है और कौन केवल अफवाहों के सहारे राजनीति कर रहा है।

उन्होंने अंत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सेवा और देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए लोगों से अपील है कि कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सही व आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!