September 27, 2026

बरमकेला के कांग्रेसियों का रायपुर में हल्ला बोल, विधानसभा घेराव में दिखी बड़ी भागीदारीमनरेगा बचाव और साय सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


सारंगढ़ बिलाईगढ़ बरमकेला। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में बरमकेला क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) को बचाने तथा साय सरकार की कथित विफलताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में कटौती और कार्यों में बाधा डालने से ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
इस प्रदर्शन में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला महामंत्री महेश देहरी, कन्हैया सारथी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल, जिला सचिव बन्टी साहू, जिला उपाध्यक्ष महेश नायक, श्याम मालाकार सहित बरमकेला क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बरमकेला से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता, किसान और मजदूर सभी वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
विधानसभा घेराव के दौरान पूरे प्रदेश से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, बावजूद इसके कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!