September 28, 2026

“विकास और जनसेवा की मिसाल: ग्राम पंचायत नौघटा में सरपंच संगीता वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में बदलाव की नई कहानी”

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के तहसील सरिया अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नौघटा में इन दिनों विकास और जनसेवा की नई मिसाल देखने को मिल रही है। ग्राम पंचायत की सरपंच संगीता वीरेंद्र पटेल अपने चुनावी वादों को जमीन पर उतारने के लिए लगातार सक्रिय हैं। गांव में चाहे छोटा काम हो या बड़ा, सरपंच द्वारा हर कार्य को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पूरा किया जा रहा है। उनके प्रयासों से गांव में विकास की रफ्तार तेज हुई है और ग्रामीणों में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।
ग्राम पंचायत नौघटा में इन दिनों साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गांव की हर गली और मोहल्ले में सफाई कार्य कराया जा रहा है, जिससे गांव का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बन सके। सरपंच संगीता वीरेंद्र पटेल का उद्देश्य है कि पूरे ब्लॉक में नौघटा गांव को स्वच्छता और विकास के मामले में नंबर वन बनाया जाए। इसके लिए वे लगातार पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
सरपंच द्वारा ग्रामीणों के लिए कई जनहितकारी योजनाओं की घोषणा की गई है, जो गांव के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास है। उनके “मेरी गारंटी” संकल्प के तहत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इसके अनुसार गांव में किसी भी परिवार में मृत्यु होने पर उस परिवार को 50 किलो चावल अनुदान दिया जाएगा। वहीं हर बेटी के विवाह में भी 50 किलो चावल सहायता के रूप में प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही गांव में जन्म लेने वाली प्रत्येक बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोलने हेतु 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की योजना बनाई गई है। पानी की समस्या को देखते हुए पंचायत द्वारा जनरेटर की व्यवस्था कर 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने का संकल्प भी लिया गया है।
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त दर्शन कराने की योजना भी बनाई गई है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि हर महीने 10 तारीख के भीतर पीडीएस चावल का वितरण कर दिया जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर राशन मिल सके।
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी पंचायत द्वारा पहल की गई है। कक्षा 5वीं और 8वीं में मेरिट में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा पंचायत में प्रत्येक दिन 2 घंटे जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है, ताकि ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे सरपंच के सामने रख सकें।
ग्रामीणों को आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा देने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर (कैम्प) भी लगाए जाएंगे। साथ ही पंचायत का लक्ष्य है कि एक महीने के भीतर पूरे ग्राम पंचायत को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाया जाए।
इस कार्यक्रम में गांव के उपसरपंच अनिल सिदार सहित पंचायत के पंच – गणेश पटेल, फालू पटेल, गौतम निषाद, केशव पटेल, सूरत पटेल, दिलीप सिदार, पुनिदास मानिकपुरी, आनंद राणा, हमचरण सारथी, सामका सिदार, फागू पटेल और श्यामलाल सिदार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा गांव के जोतराम पटेल, फूलचन डनसेना, जितेंद्र पटेल, रतन पटेल, दीपक डनसेना, मुन्ना डनसेना और ललित डनसेना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच संगीता वीरेंद्र पटेल ने कम समय में ही गांव के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, वह सराहनीय हैं। ग्रामीणों के अनुसार ऐसा सक्रिय और जनसेवा के लिए समर्पित सरपंच उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। यही वजह है कि आज पूरे गांव में उनकी कार्यशैली की चर्चा हो रही है और लोग उनसे भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!